फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में जिलाधिकारी ने किया सीएचसी का निरीक्षण, सभागार व जच्चा-बच्चा वार्ड देखा

ishwar ashish Updated Wed, 03 Sep 2025 06:05 PM IST

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बुधवार दोपहर सीएचसी का निरीक्षण किया है । निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीक्षक कक्ष , सभागार व जच्चा बच्चा वार्ड को देखा । सबसे पहले उनकी नजर अधीक्षक कक्ष के सामने लगी इंटरलॉकिंग पर भरे पानी पर गई तो उन्होंने जल भराव के बारे में अधीक्षक अर्पिता श्रीवास्तव से पूछताछ की है । जिसको लेकर उन्होंने बताया की बारिश के चलते जलभराव हो जाता है । तब उन्होंने जल भराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए आला अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। सभागार का भी उन्होंने निरीक्षण किया । सभागार को दुरुस्त करने के लिए कहा है । फिर वह जच्चा बच्चा वार्ड की ओर गई । जहां व्यवस्थाओं को उन्होंने बारीकी से परखा है । अस्पताल परिसर में साफ सफाई न होने से उन्होंने अधिकारियों को साफ सफाई के दिशा निर्देश दिये हैं । छोटेलाल लोधी भारतीय किसान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने की मांग उठाई है । इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल परिसर में एक ही कमरे में बैठकर दो डॉक्टर मरीजों का इलाज करते हैं । जिसके चलते भारी भीड़ और मरीजो की कतार लग जाती है । इसको भी व्यवस्थित करने के लिए कदम उठाए जाये । जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके । डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि सीएचसी में जलभराव की समस्या संज्ञान में आई थी । जिसको लेकर निरीक्षण किया गया है ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें