फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

video: रायबरेली में घर से स्कूल के लिए निकले छात्र का माइनर में मिला शव

आकाश द्विवेदी Updated Wed, 04 Feb 2026 06:20 PM IST

शिवगढ़ (रायबरेली)। घर से स्कूल के लिए निकले कक्षा एक के छात्र अनस (7) का बुधवार को शव माइनर में मिलने से हड़कंप मच गया। करीब दो घंटे बाद परिजनों को बेटे का शव मिलने की जानकारी हुई तो वह दहाड़े मारकर रो पड़े। क्षेत्रीय लोग फाइबर पत्तलों को माइनर से निकालने के प्रयास में छात्र के डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि घटना से हर कोई हैरान है औैर सवाल उठा रहा है कि आखिर यह घटना कैसे हो गई। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढेकवा गांव निवासी अनस पुत्र अलीमुद्दीन गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। रोज की तरह वह सुबह 10 बजे स्कूल के लिए घर से निकला था। दोपहर 11:30 बजे लोग कुम्हरावां माइनर में एक शव पड़ा देखा। देखते ही देखते आसपास के लोगों का मजमा जुट गया। लोगों ने देखा तो शव गांव के अनस का था। आनन-फानन लोगों ने अनस को माइनर से बाहर निकालकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ भी पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. प्रेम शरण ने पुष्टि की कि छात्र को मृत अवस्था में लाया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें