फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में बिना लाइसेंस के संचालित कोयला भट्ठियों पर चला बुलडोजर

Akash Dwivedi Updated Wed, 03 Jun 2026 07:30 PM IST

बिना लाइसेंस के संचालित दो कोयला भट्ठियां बुधवार को बुलडोजर से ध्वस्त करा दी गई। इस दौरान भट्ठा संचालकों ने नाराजगी जताई और वनकर्मियों पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। कहा कि रुपया न देने पर कार्रवाई कराई गई। हालांकि अफसरों का दावा है कि वायु प्रदूषण कम करने के चलते भटि्ठयां ध्वस्त कराई गई हैं। डलमऊ सर्किल के रेंजर रवि भारती के मुताबिक गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज गांव में कल्लू उर्फ वहाब और मो. इरशाद की ओर से कोयला भट्टियां संचालित की जा रही थी। क्षेत्रीय लोगों ने शिकायत किया था कि गांव में बिना लाइसेंस अवैध तरीके से कोयला भट्ठियां चलाई जा रही हैं। इसकी जांच कराई गई तो पाया गया कि अवैध तरीके से कोयला भट्ठी संचालित हैं। इससे वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर बुलडोजर से दोनों कोयला भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। उधर, भट्टी संचालकों का आरोप है कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिना लाइसेंस के कोयला भटि्ठयां संचालित हैं। विभागीय कर्मी जिन संचालकों से नियमित रूप से पैसे वसूलते हैं, उनकी भट्टियों को छोड़ दिया गया। हम लोगों ने रुपये नहीं ददे तो केवल उनकी भट्टियां गिराई गईं। संचालकों ने यह भी कहा कि कार्रवाई से पहले उन्हें नोटिस तक नहीं दी गई। इससे उनका भारी नुकसान हुआ है। हालांकि रेंजर का कहना है कि संचालकों की ओर से लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं। नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें