फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में आंधी और बारिश ने गर्मी की रफ्तार पर लगाया ब्रेक

जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्म हवा और उसम भरी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर रखा था। शनिवार की सुबह मौसम का रुख अचानक बदल गया। तेज आंधी के बाद शहर और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है। हालांकि, बारिश के तुरंत बाद वातावरण में उसम का स्तर थोड़ा बढ़ गया। यह बारिश किसानों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हुई है। अब उन्हें अपनी फसलों के लिए नर्सरी लगाने में काफी सहूलियत मिलेगी। इससे कृषि कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें