फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली के विद्यालय में उगी झाड़ियां, बच्चों में सांप-बिच्छू का डर

Akash Dwivedi Updated Mon, 13 Jul 2026 06:43 PM IST

विकास खंड की ग्राम पंचायत कालूपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में सफाई कर्मी की लापरवाही के चलते गेट, शौचालय और खेल मैदान तक घास व कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों ने बताया कि बीते एक सप्ताह में दो बार सांप और एक बार बिच्छू कक्षा के अंदर निकल चुका है, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भय का माहौल है। प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक चौरसिया ने बताया कि 25 जून से कई बार सफाई कर्मी को सफाई के लिए कहा गया, लेकिन वह टालमटोल करता रहा। खंड शिक्षा अधिकारी खीरों बलराम वर्मा ने बताया कि सभी विद्यालयों से सफाई की रिपोर्ट मंगवाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। एडीओ पंचायत कमलेश श्रीवास्तव ने तत्काल सफाई कराने का आश्वासन दिया, जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें