मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए प्रारम्भ किए गए मिशन शक्ति- 5 के मद्देनजर रविवार को शहर में रैली निकाली गई। महिला पुलिकर्मियों एवं अधिकारियों ने पुलिस लाइन चौराहा से जेल रोड, डिग्री कॉलेज चौराहा, कैनाल रोड, अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, खोया मंडी तिराहा, सुपर मार्केट तक रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिया गया।