रायबरेली के खीरों कस्बा में चल रही इलेवन स्टार 18 वर्षीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में खीरों टीम ने पुराना खीरों ए टीम को दो विकेट से हराकर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता की विजेता व उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतांव उमेश प्रताप सिंह द्वारा ट्राफी, मैडल व नकदी पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में अपनी टीम के लिए 100 रन के साथ 10 विकट लेने वाले पुराना खीरों ए टीम के खिलाड़ी राजा बिलाल को चुना गया जिन्हें आयोजक निर्भय सिंह द्वारा रेंजर साइकिल प्रदान की गई। सरस्वती इंटर कालेज मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुराना खीरों ए टीम के कप्तान अमन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए।जिसमें प्रदीप ने 34 रन , राजा ने 27 रन , अमन ने 20 रन व राज ने 15 रनो का योगदान किया । खीरों टीम के गेंदबाज आदर्श व बउवा ने तीन - तीन विकेट लिया। जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खीरों टीम ने 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया ।