फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कबाड़ की दुकान से 72 हजार लेकर चोर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई करतूत

लालगंज (रायबरेली)। कस्बे के बछरावां रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित एक कबाड़ की दुकान से चोर 72 हजार रुपये से भरा बैग उड़ा ले गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी जयशंकर गुप्ता ने बताया कि बछरावां रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट त्रिवेदीपुर में उसकी कबाड़ की दुकान है। मंगलवार रात उनका भाई विजयशंकर कानपुर से कबाड़ बेचकर लौटा था। उसने 72 हजार रुपये का बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। इसी दौरान शाम करीब आठ बजे एक युवक वहां आया और मौका देखकर बैग लेकर भाग गया। पीड़ित ने एक वाहन चालक पर चोरी का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें