फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : वाहनों की संख्या बढ़ने लग रहा जाम, यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को बहाना पड़ा पसीना

रायबरेली में प्रयागराज महाकुंभ से वाहनों का लौटना शुरू हो गया है तो साथ ही वहां पर भीड़ का दबाव कम होने से प्रयागराज जाने के लिए लोग निकल पड़े हैं। साथ ही शनिवार होने के कारण लोगों का काफिला फिर प्रयागराज की ओर रवाना हो रहा है, जिससे जाम की समस्या खड़ी हो गई। यातायात व्यवस्था को संभालने में पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। शनिवार को शहर में जाम की समस्या अधिक रही। लखनऊ से सख्त निर्देश हैं कि जाम की समस्या न हो। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी भी ट्रैफिक व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। रायबरेली शहर में शनिवार को सुबह जाम की समस्या रही और ट्रैफिक पुलिस को दौड़ना पड़ा।, वहीं जिले में रुक-रुककर जाम लगने की समस्या दो दिन से बनी हुई है। खासकर सुबह आठ बजे से दस बजे तक, दोपहर में 12 से तीन और शाम को पांच से सात बजे तक यह समस्या अधिक रहती है। जिसके चलते वाहन सवारों को परेशान होना पड़ता है। शहर में शनिवार को जाम की स्थिति रही। सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक जाम लगा रहा। प्रयागराज जाने वाले वाहनों की संख्या इस दौरान अधिक रही। इसके चलते जाम की झाम बना रहा। यातायात पुलिस व कोतवाली पुलिस जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक फिर जाम लगा, जिससे पुलिस को दौड़ना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें