फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: थाना समाधान दिवस में 9 में से महज दो शिकायतों का हुआ निस्तारण लेखपालों की हड़ताल से राजस्व शिकायतों का निस्तारण अटका

रायबरेली: कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल नौ शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें पुलिस विभाग से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।लेखपालों के हड़ताल पर होने के कारण राजस्व से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। पूरे देवकली मजरे पिलखा गांव निवासी विजय बहादुर ने गांव के ही दो लोगों पर उसकी भूमिधरी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके धान के खेत में जबरन मेड़ बना ली है। विरोध करने पर गालीगलौज करते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों के हिस्से की जमीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है। गदागंज थाना क्षेत्र के दीनशाह गौरा गांव निवासी महेश कुमार ने कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति पर 42 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। बताया कि उसने किस्तों पर बाइक खरीदी थी। एजेंट ने उससे 42 हजार रुपये लेने के बाद फाइनेंस कंपनी में जमा नहीं किए। किस्त जमा न होने पर एजेंसी कर्मचारियों ने उसकी बाइक उठा ली। सातनपुर गांव निवासी हरिबख्श सिंह ने गांव के ही चार लोगों पर उसकी कब्जे की जमीन पर जबरन जानवर बांधने का आरोप लगाया। वहीं गोविंदपुर वलौली गांव की एक महिला ने पड़ोसियों पर सूअरबाड़ा बनाने में बेवजह अड़ंगा लगाने का आरोप लगाया। समाधान दिवस के दौरान राजस्व निरीक्षकों के अलावा का कोई लेखपाल मौजूद नहीं था। लेखपालों की हड़ताल के कारण राजस्व से संबंधित शिकायतों की जांच और निस्तारण नहीं हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें