रायबरेली: मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय शूटिंग प्रतियोगिता वैदिक इंटर कॉलेज के शूटिंग रेंज में आयोजित हुई, जिसमें मंडल के रायबरेली, लखनऊ एवं लखीमपुर खीरी जिले से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने राइफल और पिस्टल से निशाना लगाया। अलग-अलग आयु वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सफलता अर्जित करने वाले खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित किए गए।