फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

Bhupendra Singh Updated Sat, 25 Apr 2026 12:51 PM IST

रायबरेली में जगतपुर थाना क्षेत्र के नवाबगंज में शुक्रवार देर रात एक जनरल स्टोर व होटल की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। नवाबगंज निवासी रुपनारायण मौर्य उर्फ भुल्लन पुत्र बाबूलाल रायबरेली-प्रयागराज रोड किनारे परचून की दुकान व होटल संचालित कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार रात अचानक दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान में रखा सारा सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष पंकज त्यागी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन मौके पर पहुंचने से पहले ही अधिकांश सामान जल चुका था। उपजिलाधिकारी विवेक राजपूत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लेखपाल को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें