फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रायबरेली में टायर फटने से जलने लगा एथेनॉल टैंकर, आग बुझाने में लगीं दमकल की तीन गाड़ियां

लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर सीतापुर रेडिको कंपनी से इलाहाबाद एसेंशियल 40000 लीटर एथेनॉल लेकर जा रहे ट्रक में टायर फटने की वजह से आग लग गई। मौके पर गई फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इथेनॉल लेकर जा रहे टैंकर में टायर फटने की वजह से आग लग गई। सूचना पर गई फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां सात घंटे से आग बुझाने में लगी हैं। टैंकर चालक रामनिवास धौलतपुर राजस्थान ने बताया कि सीतापुर रेडिको कंपनी से 40 हजार लीटर इथेनॉल लेकर इलाहाबाद एसोसिएट कंपनी जा रहे थे। सुबह लगभग 4:30 बजे लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर टैंकर का टायर फट गया। जिससे टैंक के निचले हिस्से में आग लग गई। चालक ने बताया कि किसी तरह टैंकर से उतरकर अपनी जान बचाई । इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर गई जगतपुर पुलिस ने तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और कर्मचारियों ने फाग और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ठंडी नहीं हो सकी है। चालक ने बताया कि 40000 लीटर एथेनॉल टैंकर में भरा हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें