रायबरेली में राजकीय महिला इंटर कालेज, अजीतपुर में एकौनी न्याय पंचायत की सांसद खेल स्पर्धा संपन्न हुई। खंड विकास अधिकारी शिव कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में पीपीपीएस के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रथम तथा राजकीय महिला इंटर कालेज, अजीतपुर के बच्चों ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। एकौनी न्याय पंचायत स्तर की इस प्रतियोगिता के 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में पीपीपीएस अजीतपुर के मयंक पटेल, श्रेयांश गुप्ता व साहिल ने तथा बालिका वर्ग में जीजीआईसी अजीतपुर सरोज, पीपीपीएस अजीतपुर की स्रेजल अवस्थी व मीनू ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। वहीं 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीजीआईसी अजीतपुर के अंकुश, सतेंद्र व पीपीपीएस के विराट ने तथा जीजीआईसी की सरोज, शिवानी व नैना ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। 14 से 20 वर्ष की आयु वर्ग की लंबी कूद बालक वर्ग में आकाश, नितिन व धीरज ने तथा बालिका वर्ग में पीपीपीएस की मुस्कान, अंशिका व जीजीआईसी की खुशबू ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। 100 मीटर दौड़ में जीजीआईसी के आकाश, नितिन व पीपीपीएस के अमितेश ने तथा बालिका वर्ग में पीपीपीएस की मुस्कान, अंशिका व श्रब्या ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में जीजीआईसी के नितिन, पीपीपीएस के अमितेश व लविश ने तथा बालिका वर्ग में पीपीपीएस की मुस्कान व अंशिका ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। जबकि, कबड्डी के जूनियर व सीनियर वर्ग के बालक व बालिका में पीपीपीएस अजीतपुर ने प्रथम व जीजीआईसी अजीतपुर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।