फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में सीएम योगी के दौरे से पहले पोस्टर वार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे से पहले रायबरेली में पोस्टर वार देखने को मिला। समाजवादी छात्र सभा के नाम से लगाए गए पोस्टरों में बेरोजगारी और उद्योगों के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा गया है। पोस्टरों पर लिखा है- 'युवाओं को बेरोजगारी से मुक्ति दिलाओ, मुख्यमंत्री वापस जाओ।' पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के दौरे से ठीक पहले शहर में पोस्टर लगाए जाने से जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है। पोस्टर सामने आने के बाद जिला और पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन की ओर से पोस्टर लगाने वालों की पहचान और उन्हें लगाए जाने के स्थानों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें