फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में पेड़ से टकराई कार, पिता-पुत्र और मामा की मौत; दो घायल

यूपी के रायबरेली में परशदेपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में पिता-पुत्र व मामा की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। नगलिया बुलंदशहर निवासी मुकेश (43) व उनके बेटे कुनाला और अलीगढ़ निवासी विष्णु ठाकुर सुबह रायबरेली स्टेशन पर बुलंदशहर से स्टेशन पर उतरे, इसके बाद तीनों लोग प्रतापगढ़ के लिए चल पड़े। इनको चंदन मिश्रा (23) व दिव्यांशु निवासी पूरे तिलकदास मजरे लखनपुरसूर जिला प्रतापगढ़ कार से लेकर जा रहे थे। रास्ते में परशदेपुर-रायबरेली रोड पर किरहीनाला गोपालपुर गांव के पास कार पेड़ से टकराने के बाद खड्ग में पलट गई। इसमें मुकेश कुमार, कुनाल व विष्णु ठाकुर की मौत हो गई। यह तीनों लोग कार में पीछे बैठे थे। जबकि, कार चला रहे और आगे की सीट पर बैठे चंदन मिश्रा व दिव्यांशु घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताते हैं कि चंदन मिश्रा की बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ जा रहे थे। डीह थानाध्यक्ष जीतेंद्र मोहन सरोज ने शवों को पोस्टमार्टम के साथ परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें