यूपी के रायबरेली में नहर पुलिया के नीचे एक युवक का शव मिला। उसका कान फटा था। लोगों ने देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटन की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बछरावां इलाके के छोटकवाखेड़ा गांव के पास की है। युवक की पहचान शिवगढ़ थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी अभिषेक यादव के रूप में हुई है। वह नशा मुक्ति केंद्र, लखनऊ में भर्ती था। रविवार को ही उसे छुट्टी मिली थी। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।