रायबरेली के ऊंचाहार में सोमवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बिजली बिल राहत योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिजली व्यवस्था की समीक्षा भी की। कहा कि योजना के अनुसार शिविर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को सहूलियत मिले, इसका ध्यान रखा जाएगा। इससे पहले प्रतापगढ़ और प्रयागराज में भी इस योजना का उद्घाटन किया।