रायबरेली में शनिवार को मंडलायुक्त रोशन जैकब महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के पारा कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचीं। उनके साथ डीएम हार्षिता माथुर, सीडीओ अर्पित उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। यहां मंडलायुक्त ने 639358 लाख रुपये से बने डायनिंग शेड निर्माण का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद विद्यालय की छात्रा नाव्या, राहुल,नीता आशीष,सोनू अल्का अग्रवाल,प्रीती संजना दिव्य प्रताप आदि होनहारों को पाठ्यक्रम से जुड़ी सामग्री भेंटकर उत्साह वर्धन किया। यहां से निकलकर उन्होंने गढ़ी पोखरनी, गांव स्थित बने अमृत सरोवर की हकीकत परखी। यहां वृक्षारोपण किया। मंडलायुक्त ने अमृत सरोवर का रखरखाव और साज सज्जा को देखकर हर्ष व्यक्त किया।