फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में लालगंज बाईपास रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का काम पूरा, जल्द शुरू होगा आवागमन

यूपी के रायबरेली में लालगंज स्थित बांदा-टांडा एनएच-232 बाईपास पर बने रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का काम लगभग पूरा हो गया है। स्लैब ढालने के बाद शुक्रवार को पुल पर डामर डालकर नई सड़क बना दी गई है। अब पुल का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। यह आवागमन के लिए तैयार है। रेलवे विभाग की जांच के बाद इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पुल की मरम्मत के साथ-साथ बाईपास के दोनों तरफ की सड़कों की फिनिशिंग भी तेजी से की जा रही है। वहीं, डलमऊ रोड पर बने रोड ओवरब्रिज के बगल से गुजरने वाली सर्विस रोड को नगर पंचायत की लापरवाही से नुकसान हुआ है। यहां कूड़ा फेंकने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके लिए विभागीय पत्राचार कर मरम्मत और सफाई कराने की मांग की गई है। संस्था के डिप्टी जनरल मैनेजर विवेक वर्मा ने बताया कि स्लैब पर डामर बिछाकर नई परत डाल दी गई है। अब रेलवे विभाग तकनीकी जांच करेगा। अनुमोदन देने के बाद पुल को औपचारिक रूप से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही शेष छोटे-मोटे काम भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। नगरवासियों में पुल के पूरा होने की खबर से खुशी का माहौल है। लोगों ने उम्मीद जताई कि इसके शुरू होने के बाद शहर में लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने कहा कि पुल के चालू होने से वाहन सुगमता से गुजरेंगे। लोगों को यात्रा में सहूलियत मिलेगी। व्यापारी नेता रोहित सोनी लाला, दीपचंद गुप्ता, भाजपा नेता कैलाश वाजपेई, मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी, चंद्र प्रकाश पांडेय, उमाशंकर गुप्ता, सतीश त्रिवेदी, इंद्रेश सिंह का कहना है कि अब उन्हें घंटों जाम में फंसने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। पुल से होकर सीधे आवागमन संभव होगा। इससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। नगर के विकास के लिए यह पुल अहम साबित होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें