फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में लगातार बारिश से सब्जी और धान की फसल को नुकसान, किसान परेशान

यूपी के रायबरेली में सतांव विकास क्षेत्र में लगातार बारिश व तेज हवाओं से सब्जियों की खेती को काफी नुकसान हुआ है। खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो रही हैं। इससे किसान बेहद मायूस नजर आ रहे हैं। धान की फसल भी बारिश की अधिकता से बर्बाद हो गई है। आशा नंदपुर गांव निवासी किसान अजय चौधरी, आदित्य कुमार, राजेश कुमार, फूलचंद ने बताया कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भरा है। इससे सब्जियों के पौधे सड़ गए हैं। लौकी, करेले, बैंगन सहित कई अन्य सब्जियों की फसलें प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ गई हैं। बारिश के तुरंत बाद निकली तेज धूप ने सब्जियों के पौधों को झुलसा दिया है। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है। बारिश से बडौला तालाब के आसपास धान की खेती करने वाले किसानों का भारी नुकसान हो गया है। बारिश से किसानों की धान पूरी फसल डूब गई है। बडौला तालाब के पास खेती करने वाले पूरे समशेर, पूरे घासी के किसान दिल बहार, गोकरन, रामावती, श्रीपाल, जय प्रकाश आदि ने बताया कि बडौला के आसपास लगभग दो सौ बीघा धान की फसल डूब गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें