फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में खाद आने से किसानों की उमड़ी भीड़, लाइन में घंटों करना पड़ा इंतजार

यूपी के रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के साधन सहकारी समितियों में करीब एक सप्ताह से यूरिया खाद के लिए किसान परेशान हैं। चंदापुर सहकारी समिति में शनिवार दोपहर को की गई पड़ताल में ताला बंद मिला। समिति के सचिव हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि समिति की फाइनेंशियल लिमिट पास करवाने जिला सहकारी बैंक महराजगंज आए थे, इसलिए समिति बंद थी। सोमवार से खाद का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्र की पहरेमऊ की सहकारी समिति पर कई दिनों बाद एक हजार बोरी यूरिया खाद की आपूर्ति हुई तो सुबह 6.00 बजे से ही समिति पर किसानों की लंबी कतार लग गई। किसानों की भारी भीड़ के कारण को देखते हुए समिति के सचिव धर्मेद्र सिंह ने किसानों को टोकन देकर लाइन से खाद वितरण का तरीका अपनाया। हालांकि, इस दौरान कुछ किसानों में आक्रोश भी रहा किसान राम सनेही लोदीपुर चार बोरी चाहिए थी। 8.00 बजे से लाइन में लगे थे। 2.00 बजे उनका नंबर आया। पप्पू निवासी अहिरवार ने बताया कि 10 बजे समिति आए थे, चार घंटे बाद खाद मिली। सचिव धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि इसके पहले हुई खाद आपूर्ति में दो-दो बोरी खाद खतौनी के आधार पर वितरित की गई। आज से खतौनी पर दर्ज भूमि के आधार पर तीन-तीन बोरी खाद का नियमानुसार वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें