उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सुरक्षित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर शनिवार को राजस्व व पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यहां किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। कार्रवाई खीरों थाना क्षेत्र के पाहो गांव में हुई। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार लालगंज शंभूशरण पांडेय के साथ पुलिस टीम व राजस्व टीम मौजूद रही।