फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कोहरा और पाला से स्वास्थ्य व खेती पर खतरा... दृश्यता घटी

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 20 Dec 2025 03:28 PM IST

सर्दी ने लोगों की परीक्षा लेना शुरू कर दी है। हर दिन कोहरे का घनत्व बढ़ रहा है। इसका असर जनजीवन पर पड़ रहा है। रायबरेली में शनिवार सुबह पांच घंटे घना कोहरा पड़ा। साथ ही बूंदों के रूप में पाला गिरा। इस दौरान दृश्यता तीन मीटर रही, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी रही तो जनजीवन भी प्रभावित रहा। सुबह गलन बहुत अधिक रही और लोगों को सर्दी से बचने के लिए उपाय करने पड़े। सूरज न निकलने से हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने लोगों को बेहाल किया। वहीं पाला गिरने से आलू व सरसों की फसल को रोग लगने की आशंका बढ़ गई है। इससे किसान परेशान हैं। हालांकि गेहूं की फसल के लिए यह पाला ल लाभदायक माना जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें