रायबरेली में शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को समझाने में जुटी रही।