फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में घर में घुसे चोरों को लोगों ने पकड़कर धुना, जिला अस्पताल रेफर; अस्पताल में पुलिस से भिड़े परिजन

रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रिसाली का पुरवा मजरे उतरागौरी गांव में रविवार रात चोरी करने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव निवासी प्रेमावती पत्नी सियाराम ने बताया कि रात करीब 3.00 बजे चार अज्ञात चोर घर में घुस आए। खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। एक चोर बक्सा लेकर भागने लगा। प्रेमावती ने पीछे से उसे पकड़ लिया। हाथापाई के बाद चोर उसके चंगुल से निकलकर भाग गया। शोर सुनकर प्रेमावती के बेटे और परिवार के अन्य लोग जाग गए। ग्रामीणों ने भी चोरों की तलाश शुरू कर दी। घर से करीब 700 मीटर दूर ग्रामीणों ने दो संदिग्धों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। पिटाई से दोनों की हालत बिगड़ गई थी। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पारिवारिक जनों ने बताया कि कर एक लाख रुपये नगद एक किलोग्राम चांदी सहित अन्य सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। दोनों घायल युवकों को सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय प्रेमावती और उसके परिजन पुलिस से भिड़ गए। परिजनों ने चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की। प्रेमावती का कहना था कि पुलिस दोनों से पूछताछ कर सामान बरामद करे। महिलाएं काफी देर तक पुलिस वाहन के सामने खड़ी रहीं। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं मानीं। इससे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बाद में अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। प्रेमावती के बेटे राहुल ने आरोप लगाया कि बिना नेम प्लेट लगाए पहुंचे दो दरोगाओं ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उससे रेफर पर्चे पर जबरन हस्ताक्षर कराए गए।पुलिसकर्मी दोनों घायलों के इलाज की जिम्मेदारी उन पर डाल रहे थे। वहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि चोरों से हुई हाथापाई में उन्हें भी चोटें आई हैं। वे इलाज कराने सीएचसी पहुंची थीं। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे पर घायलों के इलाज की जिम्मेदारी लेने का दबाव बनाया। लेकिन, ग्रामीण व परिजन का इसे न्याय संगत नहीं माना। इसी बात को लेकर पुलिस और पीड़ित पक्ष में जमकर कहा सुनी हुई। मामला यहां तक पहुंचा कि महिला और महिला पुलिसकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में सियाराम की पुत्री ममता गिर गई और पुलिस वाहन के सामने देर तक पड़ी रही बाद में परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया था। पीड़ित परिवार से तहरीर ली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें