फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में गर्मी से लोग बेहाल, गर्म हवा से झुसल रहा शरीर

रायबरेली में गर्मी के तेवर हर दिन तल्ख होते जा रहे हैं। गर्म हवा का जोर लोगों को परेशान किए हुए है। हाल यह है कि गर्म हवा के थपेड़ों से शरीर में चुभन सी महसूस हो रही है। धूप में हाथ और पैर की अंगुलियों में जलन हो रही है। चिकित्सकों ने धूप से बचने की सलाह दी है। साथ ही पानी की कमी से बेहोशी और चक्कर आने का खतरा बताया गया है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। शनिवार को सुबह छह बजे से गर्मी का असर दिखा। भोर से ही उमस का जोर रहा और उसके बाद धूप निकलते ही सूरज के सामने आंख करना मुश्किल हो गया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा और गर्म हवा हर किसी को बेहाल करती नजर आई। पक्षियों का चहचहाहट भी इस समय कमजोर हो गई है। पशु भी सड़कों पर नहीं दिख रहे हैं। हर कोई गर्मी से होने वाली प्यास से परेशान रहता है। लोगों को थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीना पड़ रहा है। शहर में फिरोज गांधी कॉलेज चौराहा के पास एक घड़ा रखवाया गया है और कहीं पर भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। महिला अस्पताल के पास कूलिंग सेंटर बना है लेकिन वहां भी पानी कम ही रहता है। इसके अतिरिक्त कूलिंग सेंटर जगह-जगह बनवाने के दावे किए गए थे लेकिन वह हवा हवाई हैं। सिविल लाइन, गोरा बाजार, सुपर मार्केट, बस स्टेशन चौराहा, मोटल चौराहा कहीं पर भी प्याऊ की कोई व्यवस्था नहीं है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि लू का असर अभी और बढ़ेगा। यलो अलर्ट जारी किया गया है। चिकित्सक रुद्राक्ष मिश्रा ने बताया कि लू से बचना बहुत जरूरी है। लू कैसे लगती है, इसकी जानकारी बहुत से लोगों को नहीं हो पाती है। ऐसे में जरूरी है कि लू से कैसा बचा जा सकता है। लू लगने पर पेट दर्द के साथ दस्त और उल्टी होना शुरू हो जाएगी। बेचैनी होने पर पानी पीने की जगह ठंडी जगह पर बैठे। ओआरएस का घोल बीच बीच में लिया जाए। पानी की मात्रा शरीर में कम न होने दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें