फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में फलकनाज बनीं फलक बाजपेयी... हनुमान मंदिर में प्रेमी संग लिए सात फेरे

यूपी के रायबरेली में प्रेमी की खातिर युवती ने धर्म बदलकर हिंदू रीति रिवाज से शादी रचाई। हनुमान मंदिर में हुई इस शादी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे। मामला लालगंज कस्बा के घोसियाना मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली फलकनाज और नगर के ही साकेत नगर निवासी कुशाग्र बाजपेयी का तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़का मोबाइल शॉप पर काम करता है, तो युवती एक क्लीनिक में रिसेप्शनिस्ट है। 24 सितंबर को फलकनाज घर से चली गई। परिजनों ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कोशिश करके दोनों को ढूंढ निकाला। कोतवाली में पुलिस और घरवालों ने युवती को समझाया। लेकिन, उसने कुशाग्र के साथ रहने का निर्णय लिया। जानकारी हिंदू संगठनों को मिली तो उनके पदाधिकारियों ने भी हस्तक्षेप किया। रविवार को कस्बा के ही बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से विवाह कर लिया। फलकनाज ने अपना नाम फलक बाजपेयी रख लिया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अजय बाबू पांडे, गौरव शुक्ला, एडवोकेट पंकज पांडे, विवेक गुप्ता, प्रदीप आदि मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ने मंदिर में विवाह किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें