यूपी के रायबरेली में सोमवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम एआरटीओ कार्यालय पहुंची तो सन्नाटा पसरा दिखा। एआरटीओ अंबुज का कक्ष बंद मिला। पूछने पर वहां मौजूद लोगों ने बताया कि एआरटीओ अंबुज व पीटीओ रेहाना एक ही कक्ष में बैठते हैं। अवकाश पर हैं। एआरटीओ प्रशासन अरविंद यादव का कक्ष भी बंद था। पूछने पर स्टाफ ने बताया कि साहब अभी दफ्तर से निकलकर बाहर गए हैं। एआरटीओ कार्यालय के आसपास मौजूद लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वाहनों के फिटनेस और लाइसेंस बनवाने के नाम तक अवैध वसूली होती है। ओवरलोड से वाहनों से अवैध वसूली को छोड़िए। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद सन्नाटा पसरा है। अधिकारी व कर्मचारी बात करने से कतरा रहे हैं।