फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में डेहरी पर लौटे नंदलाल और राधा रानी, झूम उठे श्रद्धालु

आस्था पर जब चोट पड़ती है तो दर्द पूरे गांव को महसूस होता है। जब वही आस्था सकुशल लौट आए तो खुशी भी सामूहिक होती है। कुछ ऐसा ही दृश्य बुधवार को रायबरेली में शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देहली में देखने को मिला। जब मंदिर से चोरी हुई राधा-कृष्ण की मूर्तियां बरामद होकर गांव लौटीं। जैसे ही यह जानकारी ग्रामीणों को मिली पूरे देहली गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। हर चेहरे पर सुकून था और आंखों में भक्ति से भरे आंसू। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि ग्रामीण मूर्तियां अष्टधातु की बता रहे थे। मूर्तियों की जांच कराई गई है। दोनों मूर्तियां पीतल और कांसे की मिश्रित धातु से बनी हैं। उन्हें मन्दिर के पुजारी के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें