रायबरेली में जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, शेषपुर समोधा बछरावां के बच्चे सड़क पर उतरे। बिजली न होने की वजह से बच्चों ने रोड जाम किया। किताबें छोड़कर सड़क पर निकलने को मजबूर हुए। विद्यालय के बाबू बृजेश प्रजापति के ऊपर गंभीर आरोप लगाए। सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के बच्चे बछरावां पहुंचे। सूचना पर आए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी समझाने में जुटे रहे।