फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आंधी-पानी व ओलावृष्टि से फसलों पर आई आफत

Bhupendra Singh Updated Sun, 05 Apr 2026 12:50 PM IST

यूपी रायबरेली में शनिवार की देर शाम आई आंधी और बारिश से फसल पर आफत आ गई है। आंधी और बारिश ने गेहूं की फसल को प्रभावित किया है। कटाई रुक गई है तो साथ ही जो फसल खेत में रखी थी, वह भी भीग गई है। हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, कक्केपुर, मझिगवां, कोटवा मोहम्मदाबाद आदि पूरे क्षेत्र में खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। क्षेत्र के अलीपुर, बरजोरगंज व कुशलगंज में सड़क किनारे खड़े पेड़ भी आंधी में गिर गए। किसान हौसला प्रसाद तिवारी, सेत बहादुर सिंह, उमाकांत पांडेय, भोला सिंह, श्रवण चौधरी, शीतला प्रसाद मिश्रा, जीत बहादुर सिंह, भानू सिंह, तेजभान सिंह, मनोज मिश्रा, सुनील शुक्ला, महेंद्र श्रीवास्तव, सहजराम, रामकुमार, भगवानदीन, ओरीलाल, रमेश कुमार, रामराज, रघुनाथ, रज्जन, दुर्गेश, आदि किसानों ने बताया कि शनिवार को आई आंधी व बारिश से सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। किसान इस समय गेहूं की कटाई व मढ़ाई कर रहे थे। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेतों में रखी है। उनकी फसल बारिश में भीग गई है। जिससे गेहूं के दाने काले पड़ेंगे। गेहूं के दाने काले होने पर उसकी उचित कीमत भी किसानों को नहीं मिल पाएगी। किसानों ने बताया कि तेज आंधी के साथ बारिश होने से जो गेहूं की फसल पकी खड़ी गेहूं की फसल भी गिर गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें