फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में आग की चपेट में आया बेटा, जलता देख बचाने दौड़े माता-पिता समेत तीनों झुलसे

रायबरेली में बछरावां क्षेत्र के सरायं उमर गांव में शुक्रवार रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसमें श्यामलाल पासी (67), उनकी 55 वर्षीय पत्नी और उनका बेटा रामचंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। श्यामलाल और उनकी पत्नी घर में बैठे थे, तभी उन्होंने बेटे रामचंद्र को आग की लपटों से घिरा देखा। उसे बचाने के प्रयास में दोनों भी आग की चपेट में आ गए। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों घायलों को हरचंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें