भवानीगढ़ चौराहा से बहुदा मार्ग पर बेड़ारू के निकट लखनऊ की तरफ से 25 श्रमिकों को लेकर आ रही पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक श्रमिक की मौत हो गई और सात श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार जिला घायलों को अस्पताल रेफर कर दिया गया।