रायबरेली के ऊंचाहार के रतापुर मजरे कंदरावां निवासी सूर्या (22) व गुरुशरण (25) कस्बे में एक बर्तन व ज्वैलर्स की दुकान में काम करते हैं। रविवार शाम दोनों चाय लेने थाना चौराहा गए थे। वहीं पर कस्बे के मो. कलीम (45) भी खड़े थे। तभी दूल्हे को लेने जा रही एक कार ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने हालत गंभीर होने पर गुरुशरण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिली है। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।