फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: शारदा नहर में उतराता मिला युवती का शव, हत्याकर फेंके जाने की आशंका

रायबरेली की ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लबेदवा गांव के पास शारदा सहायक नहर में बुधवार को दोपहर एक युवती का शव नहर में उतराता दिखा। युवती शर्ट व पैंट पहने हुए थी। देखने में शव कई दिन पुराना लग रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो घंटे पहले खानआलमुपर सतहरा गांव के पास शव देखा गया था। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है। शव प्रतापगढ़ की ओर बढ़ गया। पुलिस के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें