फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में की नारेबाजी, भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

रायबरेली के लालगंज तहसील परिसर में सोमवार को सुनवाई न होने से नाराज अधिवक्ताओं में जमकर नारेबाजी की। तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी से समस्याओं के समाधान की मांग रखी। विरोध प्रदर्शन में तहसील के दोनों अधिवक्ता संगठन शामिल रहे। बैसवारा अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूम कर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। अध्यक्ष ने कहा कि तहसील प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। फाइलें गोल हो गई है। जबरदस्ती आदेश किया जा रहे हैं। बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा है। लाखों रुपए घूस ली जा रही है। कोर्ट के दरवाजे बंद कर आदेश किये जा रहे हैं। जिससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। पूर्व महामंत्री दल बहादुर सिंह ने कहा कि तहसील प्रशासन वादों की सुनवाई में लापरवाही कर रहा है। न्यायालय के दरवाजे बंद रहते हैं। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो उनका एसोसिएशन उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा। तहसील के बैसवारा सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। इस दौरान महामंत्री राज बहादुर मौर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी, रामनारायण श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, वीरेंद्र वर्मा, पंकज मिश्रा, ज्योतिरेंद्र मिश्र, चित्रेश सिंह, कुलदीप सिंह आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें