रमजान में लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने कई मस्जिदों में लाउडस्पीकर की ध्वनि तीव्रता जायजा लिया। हालांकि सभी मस्जिदों में कम ध्वनि तीव्रता के लाउडस्पीकर लगे मिले। मस्जिद के इंतजामकारों ने बताया कि दो साल पहले जब से लाउडस्पीकर उतरवाए गए हैं। उस दौरान से गाइड लाइन का पालन किया जा रहा है। सीओ सदर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान लगातार चलता रहता है। मस्जिदों में अभी तक नियम के अनुरूप लाउडस्पीकर लगे मिले हैं।