फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: महिला के गले की चेन छीन कर भागे बाइक सवार बदमाश

रायबरेली के लालगंज कस्बे गांधी चौराहा के निकट रविवार की दोपहर को पैदल जा रही महिला के गले की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर बदमाशों पता करने में जुट गई है। आचार्य नगर मोहल्ला निवासिनी रीता शर्मा पत्नी आशीष शर्मा व्यापारी नेता प्रतीक शर्मा की भाभी हैं। वह पैदल बेहटा चौराहा की ओर से गांधी चौराहा की तरफ जा रही थी तभी करीब डेढ़ बजे सतगुरु ट्रेडर्स के सामने बाइक सवार बदमाश महिला के गले की चेन झपट्टा मार कर छीन कर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ लोगों ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह भागने में सफल रहे। सूचना पर पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सीओ अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह व सरेनी थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह सहित पुलिस बल मामले की छानबीन में छूट गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें