बांदा बहराइच मार्ग के बछरावां कस्बे के लकड़ी मंडी में शुक्रवार सुबह 7:30 बजे एक सड़क पर ही डीसीएम अचानक बंद हो गया। चालक द्वारा काफी देर प्रयास किया गया परंतु डीसीएम स्टार्ट नहीं हो सका। जिस कारण बछरावां से लालगंज रोड पर दो किलोमीटर लंबा जाम दो घंटे तक लगा रहा। इसके बाद अन्य ट्रक चालकों द्वारा डीसीएम को किसी तरह है सड़क किनारे कराया गया तब जाकर यातायात बहाल हो सका। राहगीर सुंदरलाल, सहदेव, सुरेंद्र, मनुज का कहना है कि एक डीसीएम कस्बे के लकड़ी मंडी में इन्जन में खराबी आने के कारण बन्द हुआ जिसे बगल में कराया गया है। फिलहाल किसी को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई है। कोतवाल ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि एक डीसीएम अचानक बंद हो गया था जिसे किनारे कराया गया इसके बाद यातायात बहाल हुआ है।