फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शादी करने के बाद जमालुद्दीन ने छठी बार हिंदू युवती को फंसाया, हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद रुकी शादी

यूपी के रायबरेली में शनिवार को बिहार प्रांत के मुस्लिम युवक के हिंदू युवती से शादी करने पर हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने होटल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला तूल पकड़ने पर होटल संचालक ने विवाह कराने से इंकार कर दिया। काफी देर तक हंगामा और प्रदर्शन चला। बाद में युवती, युवक व अन्य परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर चली गई। बिहार के रहने वाले जमालुद्दीन आजाद उर्फ बबलू यादव और महराजगंज की रहने वाली युवती दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए। युवती के माता-पिता तो राजी थे, लेकिन उसके चाचा समेत अन्य परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे। 15 नवंबर को युवक ने गांव बरात ले जाने की बात कही थी। चाचा ने इसका विरोध किया था। युवती, उसके माता-पिता और युवक ने चाचा को जानमाल की धमकी दी थी। चाचा ने भतीजी, अपने भाई, भाभी, उसके प्रेमी समेत पांच लोगों के खिलाफ महराजगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया था। इधर, लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर डिडौली गांव स्थित होटल में युवक और युवती की शनिवार को शादी थी। मुस्लिम युवक और हिंदू युवती की शादी होने की जानकारी पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह भदौरिया, धर्म जागरण मंच के अजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता होटल पहुंचकर हंगामा करने लगे। शादी का विरोध किया। विवाद बढ़ने पर होटल मालिक ने शादी कराने से इंकार कर दिया। पुलिस भी पहुंचकर मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि युवक पहले ही पांच शादी कर चुका है। यह उसकी छठवीं शादी है। हरचंदपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक और युवती बालिग हैं। दोनों शादी करना चाहते हैं। विरोध को देखते हुए युवती अपने परिवार व युवक के साथ अपने घर चली गई। होटल संचालक प्रमोद सिंह ने बताया कि शादी का जो कार्ड छपा था, उसमें युवक ने अपना नाम बबलू यादव लिखा रखा था। जबकि आधार कार्ड में युवक का नाम जमालुद्दीन आजाद लिखा था। हिंदू नाम के जरिए युवक ने उन्हें गुमराह करके होटल में युवती के साथ शादी करना चाहता था। जब इस बात की जानकारी हुई तो होटल की लाइट बंद करा दी। भोजन बनवाना बंद करा दिया। उनके होटल में इस तरह की शादी कभी नहीं होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें