फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऑटो पार्टस की दुकान में लगी आग, पांच लाख का सामान जल गया

रायबरेली में उंचाहार क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पूरे मोहन मतरौली गांव के पास ऑटो पार्टस व बाइक रिपेयरिंग की दुकान में आग लग गई। आग लगने से पांच लाख का सामान जल गया। क्षेत्र के कदलाबाद गांव निवासी महेंद्र पटेल बाइक मैकेनिक हैं। उनकी पूरे मोहन मतरौली गांव के पास ऑटो पार्टस व बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। शुक्रवार शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गये। इस दौरान शाम 7 बजे दुकान में आग लग गई। आग की लपटें बाहर निकली तो आसपास के लोगों को जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से एक बाइक व दुकान में रखे बाइकों के नये पार्ट्स जल गए हैं। घटना में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एसडीएम सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि सूचना मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें