फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरों (रायबरेली): ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी चौहान ने व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया।

व्यापारियों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर दिया धरना बीडीओ के आश्वासन के बाद एक घंटे बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन खीरों (रायबरेली): कस्बा एवं भीतरगांव चौराहा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रांतीय अध्यक्ष जीसी चौहान ने व्यापारियों के साथ धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया। दोपहर करीब एक बजे खीरों ब्लॉक मुख्यालय में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। हल्की बारिश के बीच शुरू हुए धरने की सूचना मिलते ही ब्लॉक परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर खीरों पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे तक चले धरने के बाद खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजू रानी वर्मा तथा विद्युत उपकेंद्र खीरों के अवर अभियंता कमल किशोर यादव धरनास्थल पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ज्ञापन सौंपकर धरना समाप्त कर दिया गया। ज्ञापन में खीरों चौराहे पर दुकानों के सामने की नालियों की लंबे समय से सफाई न होने, कूड़ा-करकट से पट जाने तथा बिजली विभाग की लापरवाही व उपकरणों के ओवरलोड होने के कारण प्रतिदिन दिन 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से निर्धारित 18 घंटे विद्युत आपूर्ति न मिलने का मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा दुकानों के सामने की नालियों की सफाई कराकर उन पर ढक्कन रखवाने, चौराहे व आसपास डस्टबिन लगाने, खीरों चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय तथा भीतरगांव चौराहे पर मूत्रालय का निर्माण कराने और व्यापारियों को नियमित 18 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की गई। खंड विकास अधिकारी डॉ. अंजू रानी वर्मा ने बताया कि ज्ञापन में उठाई गई मांगों के संबंध में संबंधित विभागों को पत्र भेजकर समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें