फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र लालगंज (रायबरेली)। तहसील सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि योजना से शिक्षकों और उनके परिवार को कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षक स्वास्थ्य की चिंता से मुक्त होकर बेहतर ढंग से भावी पीढ़ी के निर्माण में योगदान दे सकेंगे। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और अभिभावकों को नियमित रूप से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने योजना की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से गुणवत्तापरक शिक्षा पर जोर देने को कहा। उन्होंने अभिभावकों से डीबीटी के माध्यम से मिली धनराशि का उपयोग ड्रेस, जूते-मोजे, स्वेटर, बस्ता और स्टेशनरी खरीदने में ही करने की अपील की। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज अवस्थी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। अतिथियों का स्वागत खंड शिक्षा अधिकारी सरेनी वीरेंद्र द्विवेदी ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें