उत्तर प्रदेश के रायबरेली में ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधीर गुप्ता शनिवार की देर शाम घर से ऊंचाहार जा रहा था। इस दौरान ओवरब्रिज के पास प्रयागराज की ओर आ रही एक एसयूवी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसके पैर व पेट में गंभीर चोटें आईं। वह हेलमेट नहीं पहने था। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।