कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचेंगे। इस दौरान वह हरचंदपुर में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव को लेकर मूलमंत्र दिया जाएगा। इसके बाद वह वह शहर में सामाजिक बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें वह युवाओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह नगर पालिका के अशोक स्तंभ का लोकार्पण करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद वह ऊंचाहार जाएंगे, जहां पर कार्यकर्ताओं की बैठक के साथ एनटीपीसी का निरीक्षण करेंगे। 11 सितंबर को सांसद दिशा की महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें 83 विकास मामलों के साथ जिला अस्पताल में आईसीयू की व्यवस्था न होने पर वह अधिकारियों से सवाल जवाब कर सकते हैं।