रायबरेली में बछरावां के विधायक रामनरेश रावत ने दर-दर भटकती एक मां को उसके परिवार से मिलवाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित वृद्धा बीते एक हफ्ते से सड़कों पर भटक रही थी क्योंकि उसके बच्चों ने उसे घर से निकाल दिया था। जिसके बाद विधायक रामनरेश रावत ने महिला को बेसहारा भटकते हुए देखा तो पुलिस की मदद से उसके परिवार वालों को ढूंढकर महिला को उनसे मिलवाया। ये जानकारी हमारे एक दर्शक मनीष दीक्षित ने हमारी वेबसाइट www.amarujalatv.com पर भेजी है।