फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, मचा रहा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Updated Sun, 07 Apr 2024 06:27 PM IST

शार्क सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू करते पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बहरिया क्षेत्र के सरायगनी गांव के उबैद पुत्र अल्बाकी एवं डॉ.शमसुल अहमद पुत्र डॉ. महफूज अहमद का खेत धमौर गांव में है। खेत से लगा हुआ विद्युत पोल व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है। विद्युत पोल के तार नीचे तक लटक रहे हैं। रविवार दोपहर में ट्रांसफार्मर के शार्ट शर्किट से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। धूप व तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोग दौड़कर आए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना बहरिया व फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना दी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें