जनसंपर्क के दौरान भी राजाभैया के करीब कुंडा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे। पुष्पेंद्र सरोज के कुंडा पहुंचने पर अखिलेश यादव और राजाभैया जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इससे सियासी पारा चढ़ गया है। माना जा रहा है कि राजाभैया का संकेत मिलने के बाद ही उनके समर्थक सपा प्रत्याशी से समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।