फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे

विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2026 06:38 PM IST

पुरुषोत्तम मास के दूसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़। हर-हर महादेव के उद्घोष केसाथ भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक किया। मंदिर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। दर्शन, पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। लालगंज अझारा के सांगीपुर में सई नदी के तट पर स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम (घुश्मेश्वरनाथ) एक अत्यंत प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर है। यहां पर रोज भक्तों की भारी भीड़ होती है। सावन और पुरुषोत्तम मास में तो मेले जैसा दृश्य रहता है। दूर-दूर से श्रद्धालु जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने के लिए यहां पर आते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें